सचिन पायलट ने साय सरकार पर साधा निशाना

feature-top

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया।

सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ डेढ़ साल में ही सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है, तभी तो कभी प्रधानमंत्री, कभी गृहमंत्री को बार-बार यहां आना पड़ता है।

इसके बाद भी यहां की डबल इंजन सरकार फेल है। पायलट ने छत्तीसगढ़ में खाद की किल्लत को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “डीएपी खाद की भारी कमी है, किसान परेशान हैं। किसान खाद के लिए तरस रहे हैं।


feature-top