बिलासपुर में वक्फ संपत्तियों के किराएदारों पर सख्त कार्रवाई

feature-top

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिले के चाटापारा इलाके में स्थित वक्फ संपत्तियों पर लंबे समय से किराया नहीं चुकाने वाले 42 किराएदारों पर कार्रवाई की गई है।

बोर्ड ने सभी किराएदारों को सरकारी गाइडलाइन के अनुसार नया किराया तय कर अब नियमित भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बकाया किराया चार किस्तों में अदा करने का आदेश दिया गया है।

वक्फ बोर्ड की बिलासपुर जिले में करोड़ों रुपये की संपत्तियाँ मौजूद हैं, जिनसे पूर्व में हर महीने मात्र ₹23,000 की आय हो रही थी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी किराएदारों को तलब कर नया किराया दर निर्धारित कराया और नए एग्रीमेंट करवाए।

डॉ. सलीम राज ने कहा, "नया वक्फ बिल मुसलमानों की तरक्की का रास्ता खोलेगा। अब वक्फ की आय से गरीब और जरूरतमंद मुस्लिम समाज को लाभ मिलेगा। इस पहल से बिलासपुर में मासिक आय ₹5.4 लाख तक पहुँच जाएगी।"


feature-top