उत्तरप्रदेश : जस्टिस शेखर यादव के महाभियोग प्रस्ताव पर फंसा पेच

feature-top

राज्यसभा सचिवालय ने पुष्टि की है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर यादव को उनकी ‘हेटस्पीच’ के लिए पद से हटाने के संबंध में प्रस्ताव लाने का नोटिस देने वाले 55 सांसदों में से 44 सदस्यों के हस्ताक्षर का सत्यापन हो गया है जबकि कपिल सिब्बल और नौ अन्य ने अब तक अपने हस्ताक्षरों का सत्यापन नहीं किया है।

सिब्बल नोटिस पर शीघ्र कार्रवाई के लिए मुखर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा सचिवालय से ऐसा कोई ईमेल नहीं मिला है, जिसमें पुष्टि की गई हो कि पिछले छह महीनों के दौरान उनके आधिकारिक ईमेल पर तीन बार नोटिस भेजा गया है।


feature-top