1 जुलाई से ट्रेन का सफर होगा महंगा

feature-top

अगले महीने से रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, भारतीय रेलवे कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार यात्री ट्रेन किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है।

किराए में मामूली बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए यात्री किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। AC क्लास के लिए किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

बता दें कि 500 ​​किलोमीटर की यात्रा के लिए उपनगरीय टिकट और सेकंड क्लास की यात्रा के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 500 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए, वृद्धि आधा पैसा प्रति किलोमीटर होगी।


feature-top