- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह पकड़ा गया, 13 बाइक बरामद, 11.35 लाख की संपत्ति जब्त
मुंगेली : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह पकड़ा गया, 13 बाइक बरामद, 11.35 लाख की संपत्ति जब्त
जिले में सक्रिय अंतरजिला बाइक चोर गिरोह को मुंगेली पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर गठित टीम ने साइबर सेल की मदद से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को बाल न्याय बोर्ड में पेश किया।
आरोपियों के पास से 13 नग चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 11.35 लाख रुपये आंकी गई है। गिरोह ने मुंगेली, भाटापारा, रायपुर, रतनपुर, कोटा, संबलपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में वारदातें की थीं।
साइबर सेल को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक फुलवारी क्षेत्र में बाइक बेचने की फिराक में हैं। मौके पर दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में सुरीत विश्वकर्मा, शैलेन्द्र बंजारे, प्रकाश सोनी, युवराज साहू, वेदप्रकाश वैष्णव, तामेश डहरिया, संजय ध्रुव, प्रेमू वर्मा, शक्ति खाण्डे समेत एक नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों से विभिन्न ब्रांड की 13 बाइक बरामद की गई हैं जिनमें हीरो, होण्डा, बजाज, टीवीएस समेत कई कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
