EPFO से जुड़े लोगों को बड़ी राहत

feature-top

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भविष्य निधि (पीएफ) की ऑटो क्लेम सैटलमेंट लिमिट में बड़ा इजाफा किया है। पहले यह लिमिट एक लाख रुपये की थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।

ईपीएफओ ने सभी एडवांस क्लेम के लिए ऑटो क्लेम सैटलमेंट की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। बता दें कि मार्च 2025 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की कार्यकारी समिति ने लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

ऑटो-सैटलमेंट लिमिट में वृद्धि के साथ अब ईपीएफओ के सब्सक्राइबर ऑटोमैटिक 5 लाख रुपये तक की राशि तुरंत निकाल सकते हैं। अब तक, सब्सक्राइबर्स को 1 लाख रुपये से अधिक की एडवांस राशि की निकासी के लिए मैन्युअल सत्यापन का इंतजार करना पड़ता था।

नॉ-ऑटो सैटलमेंट के लिए ईपीएफओ ग्राहकों को ईपीएफओ कार्यालयों में जाना पड़ता है और मैन्युअल मंजूरी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे पूरी प्रक्रिया में समय लग जाता है।


feature-top