रोज इतने बजे काम नहीं करेगी SBI नेट बैंकिंग

feature-top

भारत के सबसे बड़े पब्लिक सर्विस बैंक्स में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने नेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। बैंक ने कहा है कि हर रोज कुछ वक्त के लिए नेट बैकिंग सेवाओं में दिक्कत आ सकती है।

यह दिक्कत डेली सिस्टम मेंटेनेंस की वजह से होती है, जिसका मकसद बैंकिंग सेवाओं की परफॉर्मेंस और सुरक्षा को बेहतर बनाना है। मिली जानकारी के अनुसार मेंटिनेंस का काम ऑफ-पीक आवर में किया जाता है, ताकि कम से कम ग्राहकों की सेवाएं प्रभावित हों।

बैंक ने साफ किया है कि यह प्रोसेस रोजाना होता है और इस दौरान नेट बैंकिंग सेवाएं कुछ मिनटों के लिए प्रभावित हो सकती हैं। रोजाना सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट बजे के बीच नेट बैंकिंग सेवाओं में 3 से 4 मिनट की रुकावट आ सकती है। सभी को इस बात का ध्यान रखते हुए तैयार रहना चाहिए। साथ ही बैंक ने अपने अकाउंट होल्डर्स को सेवाओं का सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल करने को कहा है और जागरूक किया है।


feature-top