अंतरिक्ष अभियान में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं

feature-top

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करेंगे।

यह हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल एक वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह नए भारत की उड़ान है।

पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जैसे साहसी सपूतों पर देश को गर्व है, जिन्होंने भारत के नाम को गगन में अमिट रूप से अंकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता भारत की वैज्ञानिक क्षमता और राष्ट्रीय गौरव को एक नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।


feature-top