CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अगले साल से 2 बार

feature-top

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। 2026 से 10वीं कक्षा की परीक्षा साल में 2 बार होगी।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "परीक्षा का पहला चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा, उसके बाद मई में दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। पहला चरण स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य होगा।

वहीं, दूसरा चरण स्टूडेंट्स के लिए वैकल्पिक होगा। छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अनुमति दी जाएगी।" दोनों परीक्षाएं पूर्ण पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएंगी।


feature-top