महाराष्ट्र में पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने का विरोध

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य के स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवार ने सूबे में पहली कक्षा से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाने के फैसले का विरोध किया है।

उन्होंने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में जारी बवाल के बीच सुझाव दिया कि हिंदी की पढ़ाई पांचवीं कक्षा से शुरू की जानी चाहिए।

पवार ने यह भी जोर दिया कि बच्चों को पहली कक्षा से मराठी भाषा सीखने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे इसे अच्छी तरह पढ़ और लिख सकें।


feature-top