राजस्थान : भजनलाल शर्मा को हटाने की साज़िश चल रही है- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

feature-top

राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साज़िश चल रही है

और यह षड्यंत्र सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली तक फैला हुआ है। गहलोत ने कहा कि "लोग प्लानिंग कर चुके हैं, लेकिन भजनलाल शर्मा यह बात समझ नहीं पा रहे हैं।"

उन्होंने साफ किया कि वे किसी पर आरोप नहीं लगा रहे, बल्कि मुख्यमंत्री को चेतावनी दे रहे हैं। गहलोत ने आगे कहा, "अभी तो उनकी सरकार को सिर्फ डेढ़ साल ही हुए हैं, ऐसे में हम कोई आरोप नहीं लगा रहे।

लेकिन बार-बार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके खिलाफ अंदरखाने कुछ बड़ा खेल चल रहा है।"


feature-top