- Home
- टॉप न्यूज़
- गुजरात: आप विधायक उमेश मकवाना ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा
गुजरात: आप विधायक उमेश मकवाना ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात में एक बड़ा झटका उस समय लगा जब बोटाद से पार्टी विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के मुख्य सचेतक (व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया। मकवाना ने पार्टी में जातीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।
मीडिया से बात करते हुए मकवाना ने कहा, "मैं आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बना रहूंगा। विधायक पद से इस्तीफे पर फैसला जनता से विचार-विमर्श के बाद लूंगा।
मकवाना के इस बयान के तुरंत बाद राज्य आप अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने एक बयान जारी कर उन्हें पार्टी से पांच वर्षों के लिए निलंबित कर दिया।
गढ़वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उमेश मकवाना को पार्टी विरोधी और गुजरात विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पांच साल के लिए पार्टी से निलंबित किया जाता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
