NRC जैसी साजिश रची जा रही है : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले छह राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरे देश में एनआरसी जैसी प्रक्रिया लागू करने की तैयारी हो रही है।

उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक और अलार्मिंग करार दिया। ममता ने कहा कि यह फिलहाल बिहार में लागू किया गया है, लेकिन साफ है कि इसे देश के हर राज्य में लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे असली निशाना बंगाल है, क्योंकि वे (भाजपा) प्रवासी मजदूरों और गरीब वोटरों से डरते हैं।


feature-top