छत्तीसगढ़ : कर्मचारी संघों को उनके कार्यकाल के अनुसार मान्यता मिलेगी

feature-top

छत्तीसगढ़ के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों को उनके निर्धारित कार्यकाल के अनुसार मान्यता देने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के प्रति इस कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

बता दें, फेडरेशन विगत 6 वर्षों से पंजीयक, फर्म्स एवं सोसायटी द्वारा निर्धारित कार्यकाल के अनुसार कर्मचारी संगठनों को मान्यता देने की मांग कर रहा था।

इस मुद्दे को लेकर फेडरेशन ने आंदोलन भी किया था। अब सरकार के फैसले से कर्मचारी संगठनों का राहत मिलेगी।


feature-top