ICC ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए नियमों का किया ऐलान

feature-top

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने धीमी ओवर गति की समस्या से निपटने के लिए टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक नियम लागू किया है।

2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र के खेलने की परिस्थितियों के अनुसार अगर जानबूझकर पूरा रन नहीं लिया जाता तो यह फैसला फील्डिंग करने वाली टीम करेगी कि कौन सा बल्लेबाज गेंदबाज का सामना करेगा।

यह नए नियम 2025-2027 डब्ल्यूटीसी चक्र से लागू होंगे, जिसकी शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गाले में पहले टेस्ट के साथ हुई थी।

आईसीसी की वेबसाइट पर मौजूद टेस्ट मैच की खेलने की परिस्थितियों के अनुसार सीमित ओवरों के क्रिकेट की तरह लंबे प्रारूप में भी धीमी ओवर गति की समस्या से निपटने के लिए स्टॉप क्लॉक का इस्तेमाल किया जाएगा।


feature-top