आरएसएस नेता ने संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने की मांग करी

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने  मांग की कि कांग्रेस को 50 साल पहले इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के लिए माफी मांगनी चाहिए।

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना से “समाजवादी” और “धर्मनिरपेक्ष” शब्दों को हटाने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि इन्हें आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने डाला था।


feature-top