ममता बनर्जी 'व्यावसायिक लाभ' के लिए भगवान जगन्नाथ के नाम का इस्तेमाल कर रही : पुरी के संत

feature-top

पुरी के शंकराचार्य ने  पश्चिम बंगाल सरकार पर धार्मिक भक्ति के बजाय व्यावसायिक लाभ के लिए भगवान जगन्नाथ के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, "पश्चिम बंगाल सरकार व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए भगवान जगन्नाथ के नाम का दुरुपयोग कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में दीघा मंदिर का नाम 'जगन्नाथ धाम' रखने के लिए आवश्यक धार्मिक भावना नहीं है।"


feature-top