गरियाबंद इंडियन ओवरसीज बैंक लोन घोटाला : EOW/ACB ने पेश किया 2,000-पन्नों का चालान

feature-top

EOW और ACB ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में विशेष अदालत में चार आरोपियों के खिलाफ करीब 2000 पन्नों का चालान पेश किया है।

जेल में बंद अंकिता पाणिग्रही, योगेश पटेल, सुनील कुमार और खेमनलाल कंवर के खिलाफ यह चालान दाखिल किया गया है।

घोटाले की राशि 1 करोड़ 65 लाख रुपए बताई जा रही है। प्राथमिक जांच के बाद एजेंसियों ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है।


feature-top