- Home
- टॉप न्यूज़
- उत्तर प्रदेश में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में पोस्टमार्टम प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब प्रदेश में पोस्टमार्टम के लिए पीड़ित परिवारों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चार घंटे के भीतर पूरी करनी होगी।
डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेशभर के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन जिलों में अधिक संख्या में पोस्टमार्टम होते हैं, वहां सीएमओ द्वारा दो या अधिक डॉक्टरों की टीमें गठित की जाएं, ताकि संवेदनशील मामलों में विलंब न हो और परिजनों को शव के लिए अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि सूर्यास्त के बाद नियमानुसार ही पोस्टमार्टम कराया जाए और सभी आवश्यक दस्तावेज समय रहते पोस्टमार्टम हाउस भेजे जाएं। रात में पोस्टमार्टम की स्थिति में 1000 वॉट की कृत्रिम लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रात में भी कार्यवाही बाधित न हो।
इसके साथ ही अन्य जरूरी संसाधनों की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 24 घंटे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
