बिलासपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या

feature-top

भारतमाला परियोजना में अनियमितताओं के आरोपों के चलते निलंबित किए गए पटवारी ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुरेश मिश्रा के रूप में हुई है, जो तखतपुर तहसील के राजस्व विभाग में पदस्थ थे और भाड़म पंचायत का प्रभार संभाल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश मिश्रा ने अपनी बहन के फार्महाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही एसडीएम कार्यालय द्वारा उन्हें भारतमाला प्रोजेक्ट में कथित गड़बड़ी के मामले में निलंबित किया गया था।


feature-top