बिलासपुर : पूर्व विधायक शैलेष पांडेय से फिरौती की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

feature-top

सकरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फिरौती मांगने के गंभीर प्रकरण में आरोपी को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है।

आरोपी बच्चू झा उर्फ बबूवा पांडेय ने पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को फोन कर उनकी परिचित महिला की बेटी को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर डीएसपी रोशन आहुजा व थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन में वाराणसी व जीआरपी, आरपीएफ की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि वह पीड़ित की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था और बातचीत बंद होने पर नाराज होकर यह आपराधिक हरकत की।


feature-top