छत्तीसगढ़ में अपराधियों को कांग्रेस मानती है वोट बैंक : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

feature-top

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और विपक्ष की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में अपराधियों को संरक्षण मिला और पुलिस बल का मनोबल तोड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने पुलिस बल को मूल कर्तव्यों से भटका कर जासूसी जैसे कार्यों में लगाया।

बस्तर से रायपुर तक पैसों से भरी पेटियां पहुंचती थीं, और पुलिस को स्थानीय लोगों की जासूसी में झोंक दिया गया था, शर्मा ने कहा। लेकिन अब, उन्होंने बताया, पुलिस पूरी स्वतंत्रता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है।


feature-top