भारत मे ISIS सरगना साकिब नाचन की ब्रेन हैमरेज से मौत

feature-top

प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट इन इंडिया (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी और पूणे आईएसआईएस मॉड्यूल केस में आरोपी साकिब नाचन की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है।

57 साल के नाचन को ब्रेन हैमरेज हुआ था। नाचन को भारत में आतंकी संगठन ISIS का हेड बताया जाता था। महाराष्ट्र के ठाणे के पडघा के रहने वाले नाचन को चार दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


feature-top