कोलकाता गैंगरेप केस : भाजपा ने जांच के लिए बनाई चार सदस्यीय कमेटी

feature-top

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की निंदा की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।

इसी बीच पार्टी ने 4 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया है, जो कोलकाता में घटनास्थल का दौरा करेगी।

4 सदस्यीय जांच कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद बिप्लब देव और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। प्रेस नोट के मुताबिक, जांच कमेटी जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।


feature-top