पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत

feature-top

ओडिशा की धार्मिक नगरी पुरी के सरधाबली क्षेत्र में गुदिंचा मंदिर के पास आज तड़के भगदड़ मचने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जुटे थे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


feature-top