बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट सेवा बंद, यात्रियों को बड़ा झटका

feature-top

फ्लाई बिग एयरलाइंस की बिलासपुर से अंबिकापुर के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवा अब पूरी तरह से बंद कर दी गई है। पहले यह फ्लाइट सप्ताह में छह दिन संचालित होती थी, लेकिन यात्रियों की कम संख्या के चलते इसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया था।

अब कंपनी ने मानसून के दौरान दृश्यता यानी विजिबिलिटी की कमी का हवाला देते हुए सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही टिकट बुकिंग वेबसाइट और ऐप को भी बंद कर दिया गया है, जिससे अब यात्रियों को टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

इस फ्लाइट का किराया मात्र 1048 रुपये निर्धारित था, जो क्षेत्रीय यात्रियों के लिए किफायती माना जा रहा था। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाई, जिससे कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा।


feature-top