पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन

feature-top

पुरी हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने पुरी के एसपी और जिला मजिस्ट्रेट का तबादला कर दिया है। साथ ही उन्होंने रथ यात्रा में मारे गए लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

इस तरह पिनाक मिश्रा को पुरी एसपी और चंचल राणा को तत्काल प्रभाव से पुरी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सरकार ने रथ यात्रा समाप्त होने तक इन दोनों अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।


feature-top