- Home
- टॉप न्यूज़
- जीएसटी भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, शिकायत मिलते ही होगी गिरफ्तारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जीएसटी भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, शिकायत मिलते ही होगी गिरफ्तारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर कोई अधिकारी जीएसटी के नाम पर अवैध रूप से धन की मांग करता है, तो इसकी सूचना उन्हें किसी भी माध्यम से दी जा सकती है।
ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के माध्यम से रंगेहाथ गिरफ्तार कराया जाएगा। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि यदि जीएसटी फाइलिंग में 10, 20 या 30 प्रतिशत तक की त्रुटि होती है, तो विभाग उसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन यदि कोई 10 से 20 लाख रुपए की चोरी करता है या फर्जी बिल लगाकर कर चोरी करता है, तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ईमानदार व्यापारियों के साथ है, लेकिन धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
