कोलकाता : महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच बयानबाज़ी तेज़

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। पार्टी के दो सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप की घटना को लेकर तीखी बयानबाज़ी हुई।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि वह डेढ़ महीने के 'हनीमून' के बाद भारत लौटी हैं और लौटते ही उनके साथ लड़ाई शुरू कर दी है। बनर्जी ने महुआ द्वारा उनके ऊपर लगाए गए ‘महिला विरोधी’ रवैये के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, “जिसने किसी परिवार को तोड़ा हो और 65 वर्षीय व्यक्ति से विवाह किया हो, उसे खुद आत्ममंथन करना चाहिए।

 बनर्जी ने कहा, “महुआ मोइत्रा एक महीने और 15 दिन बाद भारत लौटी हैं। आते ही मुझसे लड़ना शुरू कर दिया। वह कहती हैं कि मैं महिला विरोधी हूं, लेकिन क्या उन्होंने एक 40 साल के वैवाहिक संबंध को तोड़कर किसी और को आहत नहीं किया?”


feature-top