- Home
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज
कर्नाटक में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को आने वाले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
हुसैन, जिन्हें शिवकुमार का करीबी माना जाता है, के इस बयान से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक हुसैन ने कहा, "हर कोई जानता है कि राज्य में कांग्रेस की जीत में किसका सबसे बड़ा योगदान रहा। किसने संघर्ष किया, मेहनत की और पूरी रणनीति के साथ काम किया।
डी. के. शिवकुमार की योजनाएं और कार्यशैली अब इतिहास का हिस्सा बन चुकी हैं। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस की जो स्थिति थी, वह सबके सामने है।" हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
