PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी, राजीव भवन में बैठक के दौरान हुई घटना

feature-top

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (PCC चीफ) दीपक बैज का मोबाइल फोन उस समय चोरी हो गया जब वे राजीव भवन में NSUI की कार्यकारिणी बैठक ले रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह बैठक आगामी दिनों में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को रैली के लिए सक्रिय किया जा रहा था और उन्हें मोबाइल रिचार्ज व अन्य जरूरी निर्देश दिए जा रहे थे।

इसी बीच अचानक दीपक बैज का मोबाइल फोन गायब हो गया। मामले की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना प्रभारी (TI) कांग्रेस भवन पहुंचे और छानबीन शुरू की गई।


feature-top