उत्तरप्रदेश : उग्र हुए भीम आर्मी कार्यकर्ता, कई वाहन क्षतिग्रस्त

feature-top

प्रयागराज जिले के इसौटा गांव में भीम आर्मी अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद हालात बिगड़ गए। करछना तहसील के हनुमानपुर मोरी से लेकर भड़ेवरा बाजार तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया।

उग्र कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन से अधिक बसों, पुलिस की चार गाड़ियों सहित अन्य चार निजी वाहनों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही बाजार के दुकानदारों से मारपीट और राहगीरों के साथ हाथापाई की घटनाएं भी सामने आईं।

पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पथराव शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए आसपास के कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान मौके पर बुलाए गए।


feature-top