केवल कानून व्यवस्था नहीं रोक सकती बलात्कार, समाज में नैतिक गिरावट भी जिम्मेदार : मध्यप्रदेश DGP कैलाश मकवाना

feature-top

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने कहा है कि केवल कानून व्यवस्था के ज़रिए बलात्कार जैसी घटनाओं को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता।

उन्होंने इसके पीछे समाज में नैतिक मूल्यों में आई गिरावट को एक बड़ा कारण बताया है। उज्जैन में एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी मकवाना ने कहा, जिस तरह से इंटरनेट पर पोर्नोग्राफ़ी परोसी जा रही है, उससे बच्चों की मानसिकता प्रभावित हो रही है।

डीजीपी ने यह भी कहा कि समाज को इस दिशा में जागरूक करना और परिवार तथा शैक्षणिक संस्थाओं को बच्चों के नैतिक विकास में सहयोग करना ज़रूरी है।


feature-top