रायपुर : महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने किया शास्त्री बाजार व बस स्टैंड का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

feature-top

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त विश्वदीप ने एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों तथा जोन क्रमांक 4 और 6 के अधिकारियों के साथ राजधानी के शास्त्री बाजार और अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर व आयुक्त ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शास्त्री बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित साइकिल स्टैंड को लेकर महापौर और आयुक्त ने गहरी नाराज़गी जताई तथा तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करते हुए व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैजनाथपारा मार्ग में एवरग्रीन चौक से चिकनी मंदिर तक अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रही दुकानों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को कहा गया है कि मुख्य बाजार मार्ग को तुरंत कब्जामुक्त किया जाए और प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।


feature-top
feature-top