उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा रहेगी स्थगित

feature-top

उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है। पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। पहाड़ों से लेकर नदी-नालों के आसपास भारी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जिसे देखते हुए सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। पहाड़ों और नदी-नालों के किनारे विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


feature-top