सुप्रीम कोर्ट ने बोधगया मंदिर अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से किया इनकार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को संबंधित उच्च न्यायालय में जाने को कहा।

बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित चार पवित्र क्षेत्रों में से एक है। माना जाता है कि बोधगया वह स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।


feature-top