तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में मंदिर के गार्ड की मौत, AIADMK ने जांच की मांग करी

feature-top

पुलिस हिरासत में मरने वाले शिवगंगा के एक मंदिर के रक्षक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि 28 वर्षीय युवक की मौत का कारण प्राकृतिक नहीं था और कथित तौर पर पुलिस पूछताछ के दौरान पिटाई और यातना दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अजीत कुमार को शुरू में तिरुपुवनम के मदापुरम कालियाम्मन मंदिर में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जहां वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने घटना की निंदा की और मामले की न्यायिक जांच तथा कुमार के परिवार को मुआवजा देने की मांग करी।


feature-top