- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : पांचवी से आठवीं तक की केंद्रीकृत परीक्षा अब होगी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ : पांचवी से आठवीं तक की केंद्रीकृत परीक्षा अब होगी अनिवार्य
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के सभी निजी एवं शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए पांचवीं से आठवीं कक्षा तक की केंद्रीकृत परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा सत्र के आरंभ में ही स्पष्ट आदेश जारी कर दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पुनः केंद्रीकृत परीक्षाओं की शुरुआत की गई थी। हालांकि, संबंधित आदेश दिसंबर में जारी होने के कारण निजी स्कूलों ने इसका विरोध किया था। उनका तर्क था कि सत्र की शुरुआत में ही यदि सूचना दी जाती, तो छात्र उसी के अनुरूप तैयारी कर पाते। इसी आधार पर न्यायालय से राहत पाते हुए कुछ स्कूलों को पिछली बार परीक्षा से छूट प्रदान की गई थी।
न्यायालय के आदेश के पश्चात निजी स्कूलों को विकल्प दिया गया था कि वे चाहें तो केंद्रीकृत परीक्षा में शामिल हों या फिर अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करें। परिणामस्वरूप, प्रदेश के कुछ ही निजी स्कूलों ने जिला स्तरीय परीक्षा में भाग लिया था।
अब ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने इस बार सत्र की शुरुआत में ही आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि सभी निजी व शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों को सत्र के अंत में आयोजित होने वाली केंद्रीकृत परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना होगा। इस आदेश का उद्देश्य परीक्षा की गुणवत्ता और मूल्यांकन की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
