कांग्रेस नेता अजय कुमार द्वारा सिक्किम को ‘‘पड़ोसी देश’’ कहे जाने पर विवाद

feature-top

कांग्रेस नेता अजय कुमार द्वारा सिक्किम को ‘‘पड़ोसी देश’’ कहे जाने की टिप्पणी पर राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों और समाज के कई वर्गों ने तीखी आलोचना की है।

 एक प्रेस वार्ता के दौरान अजय कुमार ने बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के साथ सिक्किम का नाम भी पड़ोसी देशों की सूची में ले लिया था। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

उन्होंने कहा ‘कल SAIL (भारतीय इस्पात प्राधिकरण) में 400 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान, जब मैं पड़ोसी देशों के साथ भारत के बिगड़ते संबंधों पर बात कर रहा था, तब मेरी ज़ुबान फिसल गई और मैंने गलती से एक राज्य का नाम ले लिया। इसके लिए मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूँ। यह सिर्फ एक मानवीय त्रुटि थी।’


feature-top