पूरी तरह से अवसरवादी है कांग्रेस : केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर

feature-top

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी एक तरफ संविधान एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की बात करती है लेकिन दूसरी तरफ इस्लामी शासन चाहने वाले जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठन से समर्थन लेती है।

भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ने हाल में राज्य में नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव में उस इस्लामी संगठन से खुलेआम समर्थन मांगा जो धर्मनिरपेक्षता और संविधान में विश्वास नहीं करता।

उन्होंने दावा किया कि यहां तक ​​कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिवंगत कांग्रेस नेता ओमन चांडी ने भी संगठन को राष्ट्र-विरोधी करार दिया था और इसे मुख्यधारा की राजनीति से बाहर इसलिए ही रखा गया था क्योंकि कांग्रेस भी इसे बहुत खतरनाक मानती थी। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी हताशा और अवसरवादिता में इस राष्ट्रविरोधी और खतरनाक संगठन को मुख्यधारा की राजनीति में ले आई है।


feature-top