बीजापुर : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक की हत्या

feature-top

जिले में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा घटनाक्रम में नक्सलियों ने एक युवक की मुखबिरी के संदेह में निर्मम हत्या कर दी।

वहीं दूसरी ओर, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी (विस्फोटक उपकरण) की चपेट में एक ग्रामीण आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


feature-top