बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को झटका

feature-top

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को करारा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अदालत की अवमानना ​​के एक मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई है।

यह फैसला अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मोजुमदार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सुनाया।

इसी फैसले में न्यायाधिकरण ने गैबांधा के गोविंदगंज निवासी शकील अकंद बुलबुल को दो महीने की जेल की सजा सुनाई। यह पहली बार है जब अपदस्थ अवामी लीग नेता को 11 महीने पहले पद छोड़ने और देश छोड़कर भागने के बाद किसी मामले में सजा सुनाई गई है।


feature-top