छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर होगा विशेष आयोजन

feature-top

1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में एक विशेष आयोजन आयोजित किया जाएगा। इस बार का स्थापना दिवस नागरिकों के लिए खास अनुभव लेकर आएगा, क्योंकि इस दिन भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध 'सूर्य किरण एरोबेटिक टीम' द्वारा एक भव्य एरोबेटिक डिस्प्ले प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन की पहल रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल राजधानीवासियों के लिए रोमांचक होगा, बल्कि यह युवाओं में देशभक्ति, प्रेरणा और राष्ट्रीय गौरव की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। ‘सूर्य किरण टीम’ का प्रदर्शन भारतीय वायुसेना की साहस, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है।

यह टीम अब तक देश और विदेश में अनेक सफल प्रस्तुतियाँ दे चुकी है और पहली बार रायपुर के आकाश में इस तरह का नज़ारा देखने को मिलेगा।


feature-top