23 बैट्समैन 55 डबल सेंचुरी

संजय दुबे

feature-top

क्रिकेट के टर्मिनोलॉजी में आप 100से लेकर 900 रन व्यक्तिगत रूप से बना भी ले उसे शतक या century ही कहा जाता है। 1877से लेकर अब तक सर्वाधिक व्यक्तिगत रन वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा ने नाबाद 400रन बनाए है।

इसे भी शतक ही माना जाता है। सुविधा की दृष्टि से दोहरा,(double) तिहरा (triple) शतक भले ही बोला जाता है लेकिन रिकॉर्ड बुक में सिर्फ शतक है। बर्मिंघम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान के रूप में 269रन बनाकर विराट कोहली के कप्तान के रूप में बनाए गए 254रन नाबाद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

शुभमन गिल ने बीते 93साल में 26वे भारतीय बैट्समैन के रूप में डबल सेंचुरीजड़ा है। इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ी के रूप में शुभमन गिल तीसरे खिलाड़ी है जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है। इंग्लैंड की सरजमी पर सुनील गावस्कर 221 (1979ओवल) ,राहुल द्रविड़ 217(2002ओवल)ने दोहरा शतक लगाया है।बतौर कप्तान इंग्लैंड में 1990में अजहर ने सर्वाधिक 179 रन बनाए थे।ये रिकॉर्ड भी टूट गया है।

भारत की तरफ से डबल सेंचुरी लगाने की शुरुवात ने पाली उमरीगर ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 1955 में किया था। भारत की तरफ से विरेंदर सहवाग ने दो और करुण नायर ने एक ट्रिपल सेंचुरी लगाई है। इसे भी सेंचुरी ही माना जाता है।विराट कोहली ने सर्वाधिक (7)डबल सेंचुरी लगाई है। विरेंदर सहवाग और सचिन तेंडुलकर के हिस्से में (6 -6)डबल सेंचुरी है।राहुल द्रविड़ (5), सुनील गावस्कर(4),चेतेश्वर पुजारा (3), यशस्वी जायसवाल,दिलीप सरदेसाई, वसीम जाफर, वीनू मांकड़ वीवीएस लक्ष्मण (2- 2), संजय मांजरेकर, अंशुमान गायकवाड़, नवजोत सिंह सिद्धू, मंसूर अली खान पटौदी, पाली उमरीगर, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, रवि शास्त्री,एम एस धोनी, गुंडप्पा विश्वनाथ और सौरव गांगुली ने एक एक दोहरा शतक लगाया है।


feature-top