छत्तीसगढ़ : प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

feature-top

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में तेज़ मानसूनी बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राज्य की प्रमुख नदियों के जल स्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। विशेष रूप से कोरिया, सूरजपुर और बिलासपुर समेत कुल 7 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।

इन जिलों के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे नदियों के किनारे बसे गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क करें और आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

किसी भी संभावित जान-माल की हानि से बचाव के लिए राहत और बचाव दलों को सतर्क कर दिया गया है।


feature-top