अंबिकापुर और राजिम को बड़ी सौगात

feature-top

छत्तीसगढ़ को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में दो बड़ी सौगातें मिली हैं। एक तरफ अंबिकापुर से गढ़वा तक फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा, तो दूसरी ओर राजिम में दो प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु 44 करोड़ रुपये की स्वीकृति ने क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देने का संकेत दिया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि अंबिकापुर से गढ़वा के बीच 170 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 450 करोड़ रुपये होगी।

यह फोरलेन न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड के गढ़वा को जोड़ेगा, बल्कि बिजनेस, व्यापार, परिवहन और पर्यटन को भी नया बल देगा।


feature-top