- Home
- टॉप न्यूज़
- पश्चिम बंगाल : कैबिनेट मंत्री ने दी पद छोड़ने की धमकी
पश्चिम बंगाल : कैबिनेट मंत्री ने दी पद छोड़ने की धमकी
पश्चिम बंगाल के जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय विभाग के कैबिनेट मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी पर उस समय हमला हुआ, जब वे अपने विधानसभा क्षेत्र, पूर्वी बर्द्धमान जा रहे थे। इस हमले को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।
घटना के बाद मंत्री चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह हमला उनकी अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत समिति अध्यक्ष रफीकुल इस्लाम शेख का नाम लेते हुए कहा कि अगर पार्टी ने रफीकुल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा: "मैं एक कैबिनेट मंत्री हूं, फिर भी मुझ पर खुलेआम हमला किया गया। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। अगर पार्टी इस हमले में शामिल रफीकुल इस्लाम शेख को बाहर नहीं करती, तो मैं तृणमूल कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हो जाऊंगा।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
