रायपुर : ईडी की कार्रवाई, सोना तस्करी सिंडिकेट की ₹3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच

feature-top

ईडी की रायपुर यूनिट ने सोना तस्करी से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की लगभग 3.76 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की गई हैं।

इनमें बैंक खातों में जमा राशि, फ्लैट्स और जमीनें शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 यानी पीएमएलए के तहत की गई है। ईडी ने यह जांच डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस, डीआरआई द्वारा कस्टम्स एक्ट 1962 की धारा 135 के तहत दर्ज अभियोजन शिकायत के आधार पर शुरू की थी।

जांच में सामने आया कि इस सोना तस्करी रैकेट के तहत विदेशी मूल का सोना अवैध रूप से भारत लाया गया और रायपुर में खपत के लिए भेजा गया। डीआरआई ने तस्करी में शामिल कैरियर्स को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की को बताया गया है।


feature-top