दलाई लामा मामले पर टिप्पणी करने से भारत ने किया इनकार

feature-top

भारत ने दलाई लामा पर दिए गए केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू के बयानों से दूरी बना ली है। तिब्बती बौद्ध धर्म के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के हाल के बयान के संदर्भ में भारत ने स्पष्ट किया कि वह आस्था से संबंधित मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाता है।

विदेश मंत्रालय ने दलाई लामा और उनके उत्तराधिकारी को लेकर चल रहे विवाद पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है।

भारत ने कहा है कि आस्था और धर्म की मान्यताओं और प्रथाओं से संबंधित मामलों पर भारत टिप्पणी नहीं करता है।


feature-top