बिहार विधानसभा चुनाव: सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर से सियासी घमासान

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने महिला मतदाताओं को लुभाने की रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में महिला कांग्रेस की ओर से पाँच लाख जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे। विशेष बात यह है कि इन पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी है, साथ ही योजना का नाम "माई-बहन मान योजना" रखा गया है।

पैकेट पर यह भी लिखा गया है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। हालांकि, कांग्रेस की इस पहल पर अब सियासत भी गरमा गई है। भाजपा और जेडीयू ने इस योजना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

जेडीयू की ओर से भी इसे राजनीतिक स्टंट बताया गया है और आरोप लगाया गया कि कांग्रेस महिलाओं की संवेदनशीलता का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।


feature-top